---Advertisement---

संत शिरोमणि गुरु रविदास के 649वें जयंती

January 24, 2026 8:08 PM
---Advertisement---

समारोह के लिए राजेश बाघा 4 राज्यों के प्रभारी नियुक्त

जालंधर /नई दिल्ली । संत शिरोमणि गुरु रविदास के 649वें जयंती समारोह के लिए राजेश बाघा को 4 राज्यों का प्रभारी नियुक्त किया गया है । राजेश बाघा जो कि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पंजाब हैं, को जम्मू और कश्मीर, चण्डीगढ, हरियाणा, कर्नाटक का चार्ज दिया गया है जहां वो गुरूदेव रविदास जी से संबंधित समारोहों का प्रबंधन देखेंगे ।


यह ज़िम्मेदारी उन्हें राष्ट्रीय भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आगामी संत रविदास जयंती उत्सव हेतु दी गई है। एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक मीटिंग में जिसमें तरुण चुघ (राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा) , वी सतीश जी (केंद्रीय संगठक भाजपा) लाल सिंह आर्य जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा) शामिल थे, द्वारा दी गई । उनके अलावा कान्ता कर्दम जी पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा को उ.प्र.(झारखण्ड, राजस्थान, दिल्ली)


गौतम गेडिया प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा को (गुजरात.मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मुम्बई, गोवा, दादर नगर हवेली),श्राहुल चिमुरकर जी संयोजक राष्ट्रीय प्रभारी नीति एवं शोध को (तमिलनाडु, पुडुचेरी केरल, गुजरात), श्रीमती अणिमा सोनकर जी राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी को (आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा), डी पी. भारती जी प्रदेश मंत्री भाजपा उ.प्र.(पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़), मुकेश गर्ग प्रदेश महामंत्री राजस्थान को (असम, उडीसा, हिमाचल प्रदेश), हरीश मैवाफरोश राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य को (उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, मणिपुर) की ज़िम्मेदारी दी गई है जहां वो संत जी से जुड़े समारोहों को अच्छे से सम्पन्न करवाने का काम देखेंगे ।

Join WhatsApp

Join Now