---Advertisement---

तरनजीत संधू दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त

March 5, 2026 9:35 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के गवर्नर डॉ. सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा निम्न लिखित नियुक्तियां भी की गईं हैं। गवर्नर/लेफ्टिनेंट गवर्नर की ये नियुक्तियां इस प्रकार हैं। तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है। अन्य डिटेल इस प्रकार है –

(i) हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

(ii) तेलंगाना के गवर्नर जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

(iii) नंद किशोर यादव को नागालैंड का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

(iv) लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

(v) तमिलनाडु के गवर्नर आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

(vi) केरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के गवर्नर का काम सौंपा गया है।

(vii) लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

(viii) दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया।

Join WhatsApp

Join Now