---Advertisement---

Ravidass Maharaj’s Jayanti : नेशनल सफाई सेवक कमीशन के वाइस चेयरमैन गिल ने की राजेश बाघा से मुलाकात

March 23, 2026 7:38 AM
---Advertisement---

रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती मनाने को लेकर हुईं चर्चाएं

जालंधर । Ravidass Maharaj’s Jayanti : नेशनल सफाई सेवक कमीशन गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह गिल ने BJP पंजाब के वाइस प्रेसिडेंट राजेश बाघा से मुलाकात की। गिल अहम बातों पर चर्चा के लिए बाघा के घर गए।

मालूम हो राजेश बाघा पंजाब स्टेट शेड्यूल्ड कास्ट्स कमीशन के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। वर्तमान में वो पाथवे ग्लोबल अलायंस के चीफ पैट्रन और ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन (यूनाइटेड किंगडम) के ऑल इंडिया प्रेसिडेंट हैं।

जानकारी के अनुसार, गिल का स्वागत BJP पंजाब के सीनियर लीडर मंजीत बाली, BJP स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर अरुण शर्मा, पुरुषोत्तम गोगी सेक्रेटरी OBC मोर्चा पंजाब, पतारा BJP मंडल प्रेसिडेंट डॉ. जसवीर कलेर, मंजीत सिंह बिल्ला BJP डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट किसान मोर्चा जालंधर रूरल, सुखविंदर सिंह चीमा, पतारा BJP मंडल प्रेसिडेंट किसान मोर्चा संतोख सिंह सत्ती, सोम नाथ BJP लीडर, बहादुर बाघा BJP लीडर आदि ने किया।

राजेश बाघा ने बताया कि इस खास मीटिंग के दौरान सतगुरु Ravidass Maharaj’s Jayanti/ रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती दुनिया भर और पूरे भारत में मान मर्यादा कर हर्ष के साथ मनाई जा रही है। इस दौरान आयोजित होने वाले प्रोग्राम और उनके सफल संपन्न करवाने को लेकर तैयारी पर चर्चा की गई। इसके लिए अलग अलग जगह मीटिंग की जा रही हैं। बाघा ने बताया कि इस मीटिंग में सामाजिक नेताओं ने भी हिस्सा लिया और अपने सुझाव रखे। इस मौके पर कंवरबीर सिंह मंजिल भी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment