---Advertisement---

RAJYASABHA CHUNAV के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित

June 4, 2026 5:03 PM
RAJYASABHA CHUNAV
---Advertisement---

नई दिल्ली। RAJYASABHA CHUNAV/ राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विभिन्न राज्यों से पार्टी उम्मीदवारों की सूची पर सहमति जता दी है। इस सूची में अच्छा बोलने वालों को भी जगह दी गई है और अनुभवी रणनीतिकारों को भी रखा गया है जिससे पार्टी ने एक स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है कि सदन में सरकार को घेरने के लिए वो अपने अनुभवी चेहरों पर दांव खेलगी।

कांग्रेस ने कर्नाटक से तेजतर्रार प्रवक्ता पवन खेड़ा को मैदान में उतारकर बड़ा संकेत दिया है। उनके साथ ही मंसूर अली खान को भी कर्नाटक से राज्यसभा का टिकट दिया गया है।

हैरान करने वाली बात यह है कि जारी की गई सूची में सबसे ऊपर स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम भी उम्मीदवारों के रूप में शामिल है। हालांकि वे वर्तमान में सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में हैं, लेकिन सूची में उनका नाम होना उनके नेतृत्व और अनुभव पर पार्टी के अटूट विश्वास को दर्शाता है। वहीं, मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया गया है, जिन्हें राहुल गांधी की कोर टीम में से एक माना जाता है।

राजस्थान से नीरज डांगी पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। तमिलनाडु के रणनीतिक मैदान में अहम भूमिका निभाने वाले प्रवीण चक्रवर्ती को यहां से उम्मीदवार बनाया गया है। संगठन में सक्रिय रहने वाले प्रणव झा को झारखंड से राज्यसभा भेजने की तैयारी है।

अब अगर राजनीतिक विशेषज्ञों की राय देखें तो प्रवीण चक्रवर्ती और पवन खेड़ा जैसे चेहरों को चुनकर कांग्रेस ने यह साफ कर दिया है कि वह राज्यसभा में डेटा, तथ्यों और आक्रामक भाषणबाजी के दम पर सत्ता पक्ष को चुनौती देने की तैयारी में है। अब देखना यह होगा कि इन दिग्गजों की एंट्री से उच्च सदन के भीतर सियासी पारा कितना चढ़ता है। अभी भी जितने नेता हैं इस पार्टी के वो जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह पार्टी का आधार फिर से पटरी पर आ जाये और अन्य राज्यों में भी परचम लहराए पर अभी दिल्ली दूर लग रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment