जालंधर। JALANDHAR : लाल बाजार शॉपकीपर एसोसिएशन ने गर्मी के मौसम पर बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत 25, 26 और 27 जून को लाल बाजार और पापड़ियाँ बाजार बंद रहेगा। यह छुट्टियां गर्मी को देखते हुए ली गई हैं।
एसोसिएशन के चेयरमैन भुवन मल्होत्रा और प्रधान अंशप्रीत सेठी ने बताया कि यह फैसला बाजार कमेटी की सहमति के बाद लिया गया है।
याद रहे इस दौरान यूनिवर्सिटीज, स्कूल और कॉलेज बंद हैं और इन छुटियों में परिवार बाहर घूमने जा सकते हैं।










