मुंबई। SIDDHIVINAYAK MANDIR : अब मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से भी चोरी की खबर सामने आई है। Maharashtra Navnirman Sena chief Raj Thackeray ने दावा किया है कि हर साल मंदिर से 18 करोड़ रुपए चुराये जा रहे।
उन्होंने मंदिर के 8 ट्रस्टीज द्वारा Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde को लिखी एक चिट्ठी का हवाला देते हुए कहा कि लोगों की तरफ से दिए गए दान का कोई हिसाब नहीं रखा गया।
Raj Thackeray ने यह भी दावा किया कि अयोध्या के Ram मंदिर से करीब 1400 करोड़ रुपए गायब हुए हैं। लोगों से असल रकम की सच्चाई छुपाई जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के मुखिया नरेंद्र मोदी को इस मामले में जरूर कुछ बोलना चाहिए क्योंकि जब लोगों की आस्था के केंद्रों में गबन होने लगे तो समझो पतन शुरू है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि सिद्धिविनायक मंदिर में कथित चोरी का मामला सामने आने से पहले मंदिर का हर हफ़्ते का दान 50 लाख रुपये से कम था, लेकिन कथित तौर पर इसमें शामिल लोगों के पकड़े जाने के बाद यह बढ़कर लगभग 1.5 करोड़ रुपये हो गया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की सतर्कता कि वजह से यह मामला खुल गया।
सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के चेयरपर्सन और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता सदा सरवणकर ने कहा कि कथित चोरी के सिलसिले में मंदिर के नौ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।





