---Advertisement---

SAMADHAN Portal पर करें नौकरी से निकाले जाने की शिकायत, TRACK कर सकेंगे कार्रवाई

August 3, 2026 5:58 PM
SAMADHAN Portal पर करें नौकरी से निकाले जाने की शिकायत, TRACK कर सकेंगे कार्रवाई
---Advertisement---

नई दिल्ली: SAMADHAN Portal पर नौकरी से अचानक बर्खास्तगी, बिना नियमों के छंटनी, महीनों तक वेतन नहीं मिलना या मातृत्व लाभ (Maternity Benefit) से जैसी समस्याओं की शिकायत जकी जा सकती है। विभाग तुरंत नोटिस लेगा और हल की तरफ बढ़ेगा। काम पर मुश्किलों का सामना करने वाले कर्मचारियों के लिए यह बड़ी खबर है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारी और श्रमिक अब समाधान पोर्टल (SAMADHAN Portal) के जरिए अपनी शिकायत सीधे ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

मंत्रालय के अनुसार, यह पोर्टल श्रमिकों से जुड़े विवादों, दावों और सेवा संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए बनाया गया है। इसके जरिए शिकायत की स्थिति भी ऑनलाइन ट्रैक की जा सकती है।

किन मामलों में कर सकते हैं शिकायत?
मंत्रालय के अनुसार, कर्मचारी और श्रमिक निम्नलिखित मामलों में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं—

अवैध बर्खास्तगी (Illegal Termination)
छंटनी (Retrenchment/Lay-off)
वेतन में देरी (Delay in Salary/Wages)
न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलना (Minimum Wages)
मातृत्व लाभ नहीं मिलना (Maternity Benefit)
सेवा समाप्ति से जुड़े विवाद
ग्रेच्युटी (Gratuity) से जुड़े दावे
अन्य श्रम कानूनों से जुड़े विवाद और शिकायतें।

क्या है समाधान पोर्टल ?
समाधान पोर्टल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे श्रमिकों और कर्मचारियों को शिकायत दर्ज कराने की सरल ऑनलाइन सुविधा देने के लिए तैयार किया गया है। पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बाद संबंधित प्राधिकरण के पास मामला पहुंचता है और आवेदक ऑनलाइन उसकी प्रगति देख सकता है। इससे शिकायत प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनती है।

कैसे दर्ज करें शिकायत?
शिकायत दर्ज करने के लिए कर्मचारी को समाधान पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद संबंधित शिकायत का प्रकार चुनकर जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड किए जा सकते हैं। शिकायत सबमिट होने के बाद एक संदर्भ संख्या (Reference Number) जारी होती है, जिसकी मदद से केस की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकती है।

कर्मचारियों के लिए क्यों है अहम?
देश में बड़ी संख्या में कर्मचारी वेतन, सेवा शर्तों या श्रम कानूनों से जुड़े विवादों में फंस जाते हैं। ऐसे मामलों में सही मंच की जानकारी नहीं होने से शिकायत दर्ज करने में देरी होती है। मंत्रालय का कहना है कि समाधान पोर्टल इस प्रक्रिया को आसान बनाता है और श्रमिकों को एक केंद्रीकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है, जहां विभिन्न प्रकार के श्रम विवादों और दावों का समाधान शुरू कराया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment