जालंधर, DA MILANO भारत के अग्रणी लक्ज़री हैंडबैग एवं एक्सेसरीज़ ब्रांड ने शहर में अपना पहला हाई-स्ट्रीट स्टोर खोला। मॉडल टाउन में स्थित लगभग 600 वर्ग फीट का यह प्रीमियम बुटीक ग्राहकों को इटैलियन शैली से प्रेरित प्रीमियम लेदर कलेक्शंस का अनुभव उपलब्ध कराएगा। वर्ष 1989 में स्थापित दा मिलानो उच्च गुणवत्ता वाली लेदर कारीगरी के लिए जाना जाता है।
इस अवसर पर हेड ऑफ मार्केटिंग नेहा चंद्रा ने कहा, “नए स्टोर में हैंडबैग, वॉलेट, ट्रैवल एक्सेसरीज़, लगेज, बेल्ट, फुटवियर और लाइफस्टाइल उत्पादों की रेंज पेश की गई है। आधुनिक रिटेल वातावरण ब्रांड के डिजाइन, सौंदर्यबोध और उच्च गुणवत्ता वाली कारीगरी को दर्शाता है। यह बुटीक दा मिलानो ग्रुप के प्रीमियम फुटवियर ब्रांड रोसो ब्रुनेलो के नजदीक स्थित है, जिससे ग्राहक एक ही स्थान पर लक्ज़री उत्पादों का अनुभव ले सकेंगे।”
ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल मलिक ने कहा, “पंजाब हमेशा से हमारे सबसे मजबूत और पसंदीदा बाजारों में से एक रहा है। यहां मिले प्यार और भरोसे के लिए हम आभारी हैं।” रीजनल हेड बिपाशा खुराना ने कहा, “यह स्टोर उच्च क्षमता वाले टियर-2 बाजारों में मौजूदगी मजबूत करने की दीर्घकालिक रणनीति का महत्वपूर्ण कदम है। बढ़ती डिस्पोजेबल आय और प्रीमियम लाइफस्टाइल ब्रांड्स के प्रति बढ़ते रुझान के कारण जलंधर जैसे शहर लक्ज़री रिटेल के बाजार बन रहे हैं।”










