---Advertisement---

Sachkhand Ballan : सचखंड बल्लां पहुंचे राजिंदर बेरी समेत कांग्रेसी नेता, संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद

October 7, 2026 5:28 PM
Sachkhand Ballan : सचखंड बल्लां पहुंचे राजिंदर बेरी समेत कांग्रेसी नेता, संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद
---Advertisement---

जालंधर। Sachkhand Ballan -जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी, एडवोकेट राजविंदर, एडवोकेट राहुल और पूर्व पार्षद रवि सैनी समेत कई सम्माननीय लोग बुधवार को सचखंड बल्लां पहुंचे और डेरा के वर्तमान गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सी.के. जस्सी, नवदीप दकोहा, संसार चंद भी मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान संत निरंजन दास जीजी से नेताओं ने समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की और उन्हें आशीर्वाद स्वरूप श्री गुरु रविदास जी का चित्र भेंट किया। नेताओं ने संत जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस मुलाकात के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। लंबे समय से डेरा सचखंड बल्लां को कांग्रेस के समर्थन से जोड़कर देखा जाता रहा है। हालांकि, पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सचखंड बल्लां पहुंचने के बाद सियासी हलकों में यह चर्चा तेज हुई थी कि डेरा समर्थक संगत इस बार भाजपा की ओर रुख कर सकती है।

लेकिन मौजूदा घटनाक्रम में यह तस्वीर उतनी स्पष्ट नजर नहीं आ रही। दूसरी ओर, कुछ मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी के साथ भी डेरा संगत के पारंपरिक जुड़ाव को लेकर चर्चाएं कमजोर पड़ती दिखाई दे रही हैं।

Sachkhand Ballan dera

ऐसे राजनीतिक माहौल में कांग्रेस के लिए यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अगर कांग्रेस समाज से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाती है, संगत के बीच अपनी बात मजबूती से रखती है और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करती है, तो आने वाले चुनावों में उसे इसका राजनीतिक लाभ मिल सकता है।

फिलहाल सचखंड बल्लां में हुई इस मुलाकात ने जालंधर की सियासत में नई चर्चाओं को जरूर जन्म दे दिया है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में डेरा संगत का राजनीतिक रुझान किस दिशा में जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment