---Advertisement---

PUNJAB VOTERS ALERT : सभी मतदान केंद्रों पर लग रहा विशेष कैंप, ठीक करवाएं डिटेल्स

October 24, 2026 4:08 AM
PUNJAB VOTERS ALERT : सभी मतदान केंद्रों पर लग रहा विशेष कैंप, ठीक करवाएं डिटेल्स
---Advertisement---

जालंधर /चंडीगढ़ : punjab voters alert : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 24 अक्टूबर, शनिवार को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे। यह जानकारी पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी Anindita Mitra ने दी । उन्होंने बताया, इन कैंपों के दौरान मतदाता 12 अक्टूबर को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकेंगे।

इसके अलावा, नए वोट बनवाने और मतदाता विवरण में संशोधन के लिए भी आवेदन जमा किए जा सकेंगे।

इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी मित्रा ने बताया कि आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए पात्रता की तारीख 1 जनवरी, 2027 निर्धारित की गई है। इस तारीख तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा फॉर्म नंबर 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 12 नवंबर, 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इस पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। इसके बाद 4 जनवरी, 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment