---Advertisement---

SPEED RECORDS के दिनेश के बेटे व पप्पी स्वीट्स वालों के बेटे की हादसे में मौत

November 2, 2026 8:52 PM
---Advertisement---

SPEED RECORDS : जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा, कार में सवार तीन अन्य दोस्त बचे

जालंधर। SPEED RECORDS : पुलिस लाइन रोड पर फ्लाईओवर के नजदीक तड़के हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवकों की कार एक ट्रॉली से टकरा गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे।

मृतकों की पहचान स्पीड रिकॉर्ड कंपनी के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख और पटेल चौक स्थित पप्पी स्वीट शॉप के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में बताई गई है। दोनों परिवार डीएवी कॉलेज के नजदीक ग्रेटर कैलाश क्षेत्र और सेठ हुकुम दास चंद कॉलोनी के रहने वाले हैं। दिनेश को एक बड़ा बेटा में रहता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पांचों दोस्त देर रात एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे। वहां से तड़के घर लौटते समय पुलिस लाइन रोड पर उनकी कार की ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस हादसे में दिवित और आरव की जान चली गई, जबकि उनके तीन अन्य दोस्त बच गए।

हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर की वजह क्या रही, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Join WhatsApp

Join Now