---Advertisement---

सेंट्रल वाल्मीकि सभा इंडिया ने वाल्मीकि जी का जन्म उत्सव मनाया : राजेश बाघा

November 1, 2026 9:47 AM
---Advertisement---

सरहंद, 1 नवंबर 2026 – सेंट्रल वाल्मीकि सभा इंडिया द्वारा भगवान वाल्मीकि जी का जन्म उत्सव बड़ी धूम-धाम और श्रद्धा के साथ सरहिंद में मनाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व गेजा राम वाल्मीकि जी उपाध्यक्ष भाजपा पंजाब द्वारा किया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में राजेश बाघा जी पूर्व चेयरमैन पंजाब राज्य आयोग अनुसूचित जातिया एवं महामंत्री भाजपा पंजाब पहुंचे। उनके साथ पुष्पिंदर सिंगल जी जिला प्रभारी भाजपा जालंधर देहाती नॉर्थ, विभोर गर्ग जी प्रवक्ता भाजपा लुधियाना और दविंदर जग्गी जी MC (भाजपा लुधियाना) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान भगवान वाल्मीकि जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया और समाज की एकता के लिए प्रार्थना की गई।

Join WhatsApp

Join Now