---Advertisement---

Google Pay और Paytm की उड़ेगी नींद, Apple लेकर आ रहा अपनी लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट सर्विस

January 22, 2026 9:54 AM
apple-pay_newswar
---Advertisement---

Apple इस साल भारत में अपनी एक और लोकप्रिय सर्विस लेकर आने वाला है।

Apple इस साल भारत में अपनी एक और लोकप्रिय सर्विस लेकर आने वाला है। हाल ही में आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि टेक दिग्गज भारत में Apple Pay को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे धीरे-धीरे पेश किया जाएगा। इसके अलावा एप्पल मास्टरकार्ड, वीजा जैसे कार्ड बेस्ड पेमेंट ऑपरेटर के साथ-साथ भारत सरकार से भी मंजूरी लेने के लिए बातचीत करने की तैयारी कर रहा है। आइए एप्पल पे सर्विस और उसकी खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दी गई जानकारी से पता चला है कि कंपनी इस साल अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस Apple Pay को ला सकती है। शुरुआती लॉन्च में एप्पल की कार्ड बेस्ड कॉन्टैक्टलेस या टैप-एंड-पे सर्विस उपलब्ध होगी। एप्पल पे सर्विस पहले से ही दुनिया भर के 89 बाजारों में उपलब्ध है। उम्मीद है कि यह 2026 के आखिर तक भारत में लॉन्च होगी। यह कंपनी काफी समय से भारतीय बाजार में एंट्री करने का प्रयास कर रही है, जिसे अभी भी कई नियामक अनुमतियों की जरूरत है। भारत में Apple Pay अन्य 50 बाजारों की तरह ही टैप टू पे फीचर प्रदान कर सकता है।

भारत में गूगल पे, पेटीएम और फोन पे से होगा मुकाबला

एप्पल द्वारा भारतीय बाजार में Apple Pay लॉन्च करने के बाद उसका मुकाबला सीधे तौर पर बाजार में पहले से ही अपनी पकड़ बनाए हुए पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, अमेजन पे, BHIM, Mobikwik, Freecharge, Tata Neu और JioPay और अन्य डिजिटल पेमेंट ऐप्स से होगा।

iPhone पर मिलेगी टैप-एंड-पे की सुविधा

Apple Pay इकोसिस्टम का पूरी तरह से उपयोग करने के लिए कंपनी को भारत में उपलब्ध कार्ड्स का सपोर्ट करना होगा और उन्हें Apple वॉलेटसे लिंक करना होगा। मंजूरी मिलने के बाद Apple Pay उन iPhone यूजर्स के लिए काम करेगा जो अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड को वॉलेट से लिंक कर सकते हैं। यूजर्स इसेस देश भर के रिटेल स्टोर में मौजूद पॉइंट ऑफ सेल टर्मिनल का इस्तेमाल करके बस टैप करके पेमेंट कर पाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment