---Advertisement---

ADAMPUR में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला गरमाया, 3 पर FIR

October 31, 2026 1:10 PM
ADAMPUR में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला गरमाया, 3 पर FIR
---Advertisement---

ADAMPUR : फेसबुक, इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट-तस्वीरें साझा करने का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज की

जालंधर: ADAMPUR इलाके में सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में आदमपुर पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अलग-अलग आईडी का इस्तेमाल कर ऐसी पोस्ट और तस्वीरें साझा की जा रही थीं, जिनसे रविदासिया समाज और उससे जुड़ी संगत की धार्मिक मान्यताओं को निशाना बनाया जा रहा था।

एफआईआर से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता बलबीर कुमार सिंह पुत्र चरण दास निवासी गांव चोमें, थाना आदमपुर, जिला जालंधर ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और तस्वीरें साझा की जा रही हैं, जिससे समाज के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।

आरोपी जिनपर हुआ है केस

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि इस तरह की पोस्टों से समाज में आपसी तनाव और धार्मिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति पैदा हो सकती है। एफआईआर में नामजद तीन आरोपियों में गुरदेव राम निवासी खुरला खिंगरा, जिला जालंधर, दिनेश कुमार निवासी रहमपुर, थाना करतारपुर और कमलजीत निवासी जंडू सिंह, थाना आदमपुर शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 और 192 के तहत मामला दर्ज किया है।
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और किसी भी व्यक्ति को समाज में तनाव पैदा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment