---Advertisement---

ALL INDIA POLICE ARM WRESTLING में PAP के जवानों ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

October 24, 2026 8:05 AM
ALL INDIA POLICE ARM WRESTLING में PAP के जवानों ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
---Advertisement---

ALL INDIA POLICE ARM WRESTLING: SDRF के प्रभजीत सिंह ने पहली बार के प्रदर्शन में जीता ब्रॉन्ज

जालंधर: ALL INDIA POLICE ARM WRESTLING : हरियाणा के मधुबन में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) के जवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विभाग का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे PAP के जवानों और महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीजीपी एम.एफ. फारूकी आईपीएस, डीआईजी इंद्रबीर सिंह आईपीएस और डीएसपी स्पोर्ट्स गुरकिरपाल सिंह, पीपीएस ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
अधिकारियों ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने तथा नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
पुरुष वर्ग में लवप्रीत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल, साहिल ने गोल्ड मेडल, सुखदर्शन पाल वीर सिंह ने गोल्ड मेडल, प्रभजीत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल और गुरलाल सिंह ने सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

रनर अप की ट्रॉफी भी इस टीम को मिली ।

वहीं, महिला वर्ग में बेअंत कौर ने सिल्वर, रवनीत कौर ने ब्रॉन्ज, लक्ष्मी कुमारी ने सिल्वर और नीतू गिल ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
PAP के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की सफलता ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा और क्षमता का शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment