होशियारपुर। जिला होशियारपुर के नारा डाडा में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन Dera Sach Khand Ballan (डेरा सच्चखंड बल्लां) के वर्तमान गद्दीनशीन संत निरंजन दास महाराज की सरपरस्ती में हुआ। पूरा समारोह संत प्रदीप दास जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
नवविवाहितों को भेंट किया गया गृहस्थी का सामान
इस अवसर पर सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक सामान भेंट किया गया। संत हरिदास उदासीन आश्रम प्रबंधक कमेटी ने भी समारोह में बढ़-चढ़कर योगदान दिया।
कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेताओं ने दिया आशीर्वाद
कैबिनेट मंत्री रबजोत सिंह, एडवोकेट एवं कांग्रेस नेता रोहित जोशी, डॉ. अजय मल और चंदन कुक्कू ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

ये गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस मौके पर प्रेजिडेंट मनोहर लाल तहसीलदार रिटायर्ड, विजय कुमार अहीर तहसीलदार रिटायर्ड, रिटायर्ड जज किशोर कुमार, सीके जस्सी, सतीश कुमार, रोशन लाल सौंधी, रिटायर्ड कानूनगो महिंदर पाल, रिटायर्ड ईओ रामजीत सल्हन और लेक्चरार सुरजीत जस्सल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जरूरतमंद परिवारों को सहयोग का संदेश
सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करने और नवविवाहित जोड़ों को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।











