President द्रौपदी मुर्मू : बागपत जिले में दिवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद, द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति अंगरक्षक (प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड) में तैनात एक जवान के सिर में गोली लग गई।
गोली 26 वर्षीय सौरभ तोमर के कान के ठीक पीछे लगी। घायल जवान के सिर में फंसी गोली को निकालने के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में उसकी सर्जरी की गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि वह अभी ICU में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना रमाला थाना क्षेत्र के गोपालपुर खदाना गांव में हुई।
गांव के रहने वाले सौरभ 2021 में सेना में भर्ती हुए थे और फिलहाल राष्ट्रपति भवन में तैनात हैं। वह दिवाली मनाने के लिए छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे।
रविवार रात, सौरभ अपने भाइयों विनीत और मिंटू के साथ घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे, तभी गांव के ही दो लोगों, धीरज और उसके भाई मोनू (उर्फ प्रवीण) के साथ उनकी बहस हो गई।
बहस बढ़ने पर धीरज ने देसी पिस्तौल से गोली चलाई, जो दीवार से टकराकर वापस आई और सौरभ के सिर में लग गई।
परिवार वाले सौरभ को बड़ौत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हालांकि, परिजन उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां सर्जरी के जरिए उनके सिर से गोली सफलतापूर्वक निकाल दी गई।
स्थानीय SHO ने PTI को बताया, “सौरभ के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर, धीरज और मोनू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं।”
‘प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड’ (राष्ट्रपति अंगरक्षक) भारतीय सेना की सबसे पुरानी और वरिष्ठतम घुड़सवार रेजिमेंट है, जो नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में तैनात रहती है।









