Dera Sach khand Ballan – नज़रबंद नहीं हैं संत निरंजन दास महाराज, रोज़ होते हैं रूबरू : संगत

November 11, 2026 12:13 PM
Dera Sach khand Ballan : नज़रबंद नहीं हैं संत निरंजन दास महाराज, रोज़ होते हैं रूबरू : संगत

जालंधर, Dera Sach khand Ballan -11 नवंबर 2026। डेरा सचखंड बल्लां में संत निरंजन दास महाराज से मुलाकात को लेकर उठे सवालों के बीच संगत के कुछ सदस्यों ने नज़रबंदी की बात खारिज की है। उनका कहना है कि वे रोज़ महाराज से रूबरू होते हैं। इन श्रद्धालुओं ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग डेरे की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

हरियाणा की संगत की पहुँच पर वकीलों ने उठाया सवाल

एक vedio में आरोप लगाया गया कि डेरे के दो ट्रस्टी प्रबंधन और वित्तीय मामलों पर नियंत्रण रखते हैं और महाराज तक श्रद्धालुओं की पहुँच में बाधा डाल रहे हैं। कहा गया, संगत को मुलाकात करने से रोका जा रहा।

दूसरी तरफ कुछ श्रद्धालुओं ने महाराज से अपनी रोज़ाना मुलाकात का हवाला दिया है। रोज़ की तरह वे संगत को सुनते हैं और मिलते हैं। जिन लोगों को डेरे का माहौल खराब करने से रोका गया वो ही लोग अब ऐसी हरकतों पर उतर आये हैं।

जालंधर के पास बल्लां गाँव में स्थित इस डेरे के अनुयायी गुरु रविदास जी की शिक्षाओं के प्रचार प्रसार में तनदेही से लगे हैं ।

https://www.instagram.com/reel/Dflwdw4AyM8/?dlrf=dnRtZm9taDEyazM4

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment