जालंधर /चंडीगढ़/नई दिल्ली : Bullet challan : सड़कों पर किसी भी तरह की लापरवाही को लेकर पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है। जगह जगह लगे CCTV के कारण ऑनलाइन चालान आ रहे हैं। बिना हेलमेट, रेड लाइट जम्प, हाई स्पीड सब नोटिस किया जा रहा। जालंधर में कई लोगों को मैसेज आने के बाद पता चला कि चालान कट गया है।
बाइक की तेज आवाज और स्टंटबाजी को लेकर भी ट्रैफिक पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है। खासकर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट से पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले वाहन चालक अब सीधे कार्रवाई के घेरे में हैं। हिसार में तो पुलिस ने ऐसी ही एक बुलेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹23,500 का चालान काटा है।
दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन कर सड़क पर हुड़दंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए अभियान तेज किया है। गलत साइड चलने वालों को भी नहीं बक्शा जा रहा।
लोगों के रिएक्शन और आंकड़ों से साफ है कि पुलिस बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और एक बाइक पर तीन लोगों के बैठने जैसे मामलों पर भी लगातार कार्रवाई कर रही है।
सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यातायात नियम सिर्फ जुर्माने से बचने के लिए नहीं हैं, बल्कि सड़क पर खुद की और दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, ट्रिपल राइडिंग और बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना कानून का उल्लंघन है। पुलिस अब उन जगहों पर खड़ी हो रही जहाँ पहले नाका नहीं था। नशा बेचने वाले भी इस दौरान धरे गए हैं।
पुलिस की वाहन चालकों को सीधी सलाह
पुलिस ने वाहन चालकों से नंबर प्लेट स्पष्ट और नियमानुसार लगाने की अपील की है। दोपहिया वाहन पर तीन लोगों को बैठाकर न चलें। बुलेट या किसी दूसरे वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज या पटाखे जैसी आवाज निकालने से बचें। इसके अलावा सड़क पर स्टंटबाजी न करने की भी सलाह दी गई है।








