jalandhar, 6 मई, 2026 – CHANN GORAYA : पंजाबी गीतकार और फिल्म कंपोजर भुला राम चन्न उर्फ चन्न गुराया वाले का निधन हो गया था। आज उनका राजकीय सम्मान के साथ संस्कार किया गया जिसमें धार्मिक और सामाजिक नेता भी शामिल हुए और उनको नाम आँखों से अलविदा कहा।
वो 97 साल के थे और बुढ़ापे जनित बीमारियों से जूझ रहे थे।
चन्न गुराया वाले ने एक दर्जन से अधिक किताबें लिखीं । उनके शब्द कभी पीढ़ियों और सांस्कृतिक मंचों पर गूंजते थे। पंजाबी भाषा पर उनकी पकड़ को सदियों तक याद रखा जायेगा। दशकों तक वो पंजाबी में ही लिखते रहे। उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता।
वह फिल्म ‘बलबीरो भाभी’ के प्रोडक्शन में बड़े पार्टनर थे। ‘ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀਏ, ਅਸੀਂ ਪੇਂਡੂ ਨਹੀਂ ਦਿਲਾਂ ਦੇ ਮਾੜੇ‘ गाने से वो लोगों के दिलों में बस गए। नरिंदर बीबा और मास्टर हरिदेव जी के गाए डुएट के बाद कुलदीप मानक का गाया गाना दुल्ला भट्टी कमाल का था।
ਗੁੱਸੇ ਚ ਦੁੱਲੇ ਨੂੰ ਮੇਹਰੂ ਮਾਰੇ ਬੋਲੀਆਂ, ਓ ਇੱਜ਼ਤਾਂ ਤੈਂ ਰੋਲ਼ੀਆਂ।
ਪਿੰਡੀ ਦੇ ਦੁਆਲੇ ਚੱਲਦੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਓ ਕੰਧਾਂ ਹੋਈਆਂ ਪੋਲੀਆਂ।
ਆਪ ਤਾਂ ਤੂੰ ਜਾ ਕੇ ਬਹਿ ਗਿਆਂ ਓ ਨਾਨਕੀਂ ਓ ਉੱਤੇ ਲੈ ਕੇ ਚਾਦਰਾ।
ਮੁਗਲਾਂ ਨੇ ਤੇਰਾ ਸਭ ਕੁਝ ਲੁੱਟਿਆ ਓ ਵੱਡਿਆ ਬਹਾਦਰਾ। (ONE OF HIS SONG)
उनके और भी कई गाने महान सिंगर्स ने गाए हैं।
CHANN GORAYA, GORAYA म्युनिसिपैलिटी के म्युनिसिपल कमिश्नर भी रहे थे। उनका कभी पेंट्स -रंग रोगन का बहुत बड़ा बिज़नेस था। वे बहुत प्यारे इंसान थे। जालंधर आते तो महफिल लग जाती। गुरभजन गिल लेखक ने कहा कि बहुत बार मैं उनके पास रुकता था और फिर जालंधर चला जाता था। वे दो-तीन बार मेरे घर भी आए। एक बार वे गुरु रविदास जी के बारे में गानों की एक किताब का ड्राफ्ट लाए थे। मैंने उसके बारे में कुछ पेज लिखे थे। शुरू में वे लेफ्टिस्ट सोच के सपोर्टर थे लेकिन बाद में पॉपुलर गाने लिखने लगे।
उन्होंने कहा कि प्यारे भाई के जाने से मेरा दिल दुखी है। उनको मेरी श्रद्धांजलि।










