जालंधर, 2 जून। EYE CHECKUP CAMP : खुरला किंगरा स्थित सरकारी अस्पताल में 5 और 6 जून को आंखों की जांच के लिए निःशुल्क चिकित्सा कैंप आयोजित किया जाएगा। यह अस्पताल डाकघर के निकट स्थित है। कैंप के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आंखों के मरीजों का मुफ्त चेकअप किया जाएगा।
कैंप में नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों की आंखों की जांच करेंगे तथा आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई जाएगी, उन्हें निर्धारित समय देकर जालंधर के सिविल अस्पताल भेजा जाएगा, जहां उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन पूरी तरह मुफ्त किया जाएगा।
इस संबंध में डॉ. अशोक ने बताया कि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठाएं और समय पर अपनी आंखों की जांच करवाएं। उल्लेखनीय है कि डॉ. अशोक लंबे समय से क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और समाजसेवा तथा जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।










