चंडीगढ़। IAS Transfers : पंजाब सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से की हैं। यह आदेश पंजाब के राज्यपाल Gulab Chand Kataria की मंजूरी के बाद जारी किया गया है।
- आईएएस Manjit Singh Brar को स्थानीय सरकार विभाग (Local Government) के प्रशासनिक सचिव पद से हटाकर सचिव, मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च लगाया गया।
- आईएएस Ghanshyam Thori को मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च से मुक्त कर प्रशासनिक सचिव, स्थानीय सरकार विभाग नियुक्त किया गया।
- Kulwant Singh आईएएस को निदेशक, लोकल बॉडीज के पद से स्थानांतरित कर निदेशक, उच्च शिक्षा पंजाब लगाया गया।
- Harsuhinder Pal Singh Brar आईएएस को निदेशक, उच्च शिक्षा से हटाकर निदेशक, स्थानीय सरकार बनाया गया।
- Sakshi Sawhney, आईएएस जो पहले पुडा (PUDA) की मुख्य प्रशासक थीं, को मिशन डायरेक्टर, नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) पंजाब नियुक्त किया गया।
- Jaspreet Singh आईएएस को निदेशक, उद्योग एवं वाणिज्य के साथ-साथ अतिरिक्त प्रबंध निदेशक, Punjab Information and Communication Technology Corporation Limited का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया।
- Rubinderjit Singh Brar, आईएएस जो पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एंड एनआरआई अफेयर्स में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे, उन्हें भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अफसरों को तुरंत प्रभाव से ज्वाइन करने की हिदायत दी गई है।










