---Advertisement---

iPhone 18 Pro Max इस दिन हो रहा लांच, पढ़ें क्या है इसमें खास

August 20, 2026 3:38 AM
pro max 18
---Advertisement---

jalandhar /chandigarh : iPhone 18 Pro Max को अगले महीने 2026 को लांच किया जा रहा है। इसमें A20 Pro चिप, बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा और छोटे डायनामिक आइलैंड फीचर्स हैं। इन्ही के साथ इसके लॉन्च की तैयारी है।

Apple का iPhone 18 Pro Max कंपनी के पिछले कुछ सालों के सबसे अहम स्मार्टफोन लॉन्च में से एक हो सकता है। उम्मीद है कि यह अगली पीढ़ी का फ्लैगशिप मॉडल iPhone 18 Pro और Apple के पहले फोल्डेबल iPhone के साथ आएगा, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल को 2027 तक के लिए टाल दिया गया है।

फ़िलहाल, अब तक मिली जानकारी के अनुसार 9 सितंबर 2026 इसकी लॉन्चिंग डेट हो सकती है। ₹1,69,900 तक भारत में इसकी कीमत बताई जा रही। हालाँकि कम्पनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

Dark Cherry, Light Blue, Dark Gray, Silver रंग इसमें मिल सकते हैं।

इसका मतलब है कि Apple के 2026 लाइनअप में iPhone 18 Pro Max और भी अहम जगह ले सकता है। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 6.9-इंच की जानी-पहचानी डिस्प्ले, नया A20 Pro प्रोसेसर, काफी बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा और डायनामिक आइलैंड में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही, नए मॉडेम और बेहतर सैटेलाइट कनेक्टिविटी की भी खबरें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment