JW Marriatt (सहार, मुंबई) महंगे फाइव-स्टार होटलों में से एक में खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फोर्टिस हेल्थकेयर के चेयरमैन और देश के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक सेठ जब होटल के लग्जरी इटैलियन रेस्टोरेंट ‘रोमानो’ में डिनर कर रहे थे, तब उनकी टेबल पर खाने के बर्तनों के बीच एक कॉकरोच चलता हुआ नजर आया।
इस वाकये से नाराज होकर डॉ. सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर होटल प्रबंधन पर तंज कसा और महाराष्ट्र के सख्त खाद्य सुरक्षा कमिश्नर (FDA) तुकाराम मुंडे को टैग कर कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने रविवार शाम X पर पोस्ट किया, देखिए, डिनर के लिए कौन अचानक आ धमका। शनिवार की रात मुंबई के सहार में JW marriott के रोमानो रेस्टोरेंट में, ‘रोची’ नाम का एक छोटा कॉकरोच हमारी टेबल पर आ गया और हमारे साथ डिनर करना चाहता था!!! हमने उसे बहुत मनाने की कोशिश की, लेकिन ‘रोची’ ने जाने से इनकार कर दिया। शायद उसे पास्ता नहीं, पिज़्ज़ा चाहिए था। लेकिन सच कहूं तो उसकी वजह से हमारी भूख ही मर गई। हम वहाँ से चले आए। ??? अच्छी बात ये है कि हम मिस्टर मुंडे के इलाके में हैं और पूरी उम्मीद है कि वह इस मामले को भी देखेंगे।
इस घटना पर JW मैरियट की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसके बाद सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट ने एक और तीखी बात कही। उन्होंने लिखा, “अच्छी बात यह है कि हम मिस्टर मुंडे के इलाके में हैं और वे शायद इस मामले को भी देखेंगे।”





