जालंधर। : PF ACCOUNT : EPFO कई जरूरी सेवाओं को WhatsApp तक लाने की तैयारी कर रहा है। क्योंकि नौकरीपेशा लोगों के लिए PF सिर्फ हर महीने कटने वाली रकम नहीं, बल्कि रिटायरमेंट और भविष्य की बड़ी वित्तीय बचत है। ऐसे में PF खाते में कितना पैसा जमा हुआ, पिछली रकम कब आई और किया गया Claim किस स्थिति में है, इसकी जानकारी समय पर मिलना बेहद जरूरी है। अब इसके लिए उन्हें परेशान नहीं पड़ेगा।
EPFO का मकसद इसके सदस्यों को छोटी-छोटी जानकारी के लिए बार-बार पोर्टल या दूसरे माध्यमों पर जाने की जरूरत कम करना है। WhatsApp सुविधा के जरिए कर्मचारी PF बैलेंस, पिछले 5 साल के ट्रांजैक्शन और क्लेम स्टेटस जैसी जानकारी आसानी से देख सकेंगे।
WhatsApp पर कैसे मिलेगी PF की जानकारी?
इस सुविधा में EPFO के आधिकारिक WhatsApp नंबर के जरिए सेवा शुरू की जा सकेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, सदस्य को WhatsApp पर सिर्फ ‘Hello’ भेजना होगा। इसके बाद सिस्टम यूजर की पहचान और उसके UAN से जुड़े मोबाइल नंबर का मिलान करेगा। सफल वेरिफिकेशन के बाद स्क्रीन पर अलग-अलग सेवाओं का Menu दिखाई देगा, जहां से PF से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकेगी।
कई अहम जानकारियां हासिल कर सकेंगे। इनमें खास तौर पर ये सेवाएं शामिल हैं…
सुविधा WhatsApp पर क्या मिलेगा
PF Balance खाते में जमा PF की जानकारी
Last 5 Transactions हाल के पांच लेनदेन
Claim Status PF Claim किस स्थिति में है
Account Updates खाते से जुड़ी जरूरी जानकारी
इसका सबसे बड़ा फायदा उन कर्मचारियों को हो सकता है जिन्हें PF से जुड़ी सामान्य जानकारी के लिए हर बार EPFO पोर्टल पर Login करने की जरूरत पड़ती है।
क्लेम का स्टेटस देखना होगा आसान
PF निकालने या ट्रांसफर करने के बाद सबसे ज्यादा चिंता क्लेम के स्टेटस को लेकर होती है। अभी सदस्य EPFO Portal और दूसरे उपलब्ध माध्यमों से क्लेम की स्थिति देख सकते हैं। WhatsApp सुविधा शुरू होने के बाद यही जानकारी एक आसान Chat Interface के जरिए मिलने की उम्मीद है। यानी सदस्य यह पता कर सकेंगे कि उनका क्लेम किस स्थिति में है और प्रक्रिया आगे बढ़ी है या नहीं। EPFO के मौजूदा ऑनलाइन सिस्टम में भी क्लेम स्टेटस और PF पासबुक जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।
UAN से जुड़े मोबाइल नंबर की होगी अहम भूमिका
WhatsApp आधारित सेवा में सुरक्षा सबसे अहम हिस्सा होगी। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सिस्टम WhatsApp से भेजे गए मोबाइल नंबर को UAN से जुड़े रिकॉर्ड के साथ वेरिफाई करेगा। इसका मतलब है कि PF सदस्य को अपने खाते से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना जरूरी होगा। EPFO पहले से ही सदस्यों को UAN, पासवर्ड, आधार, पैन, बैंक डिटेल्स और OTP जैसी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की चेतावनी दी है।








