पद्मश्री संत निरंजन दास की अगुवाई में आयोजन, मेडिकल और रक्तदान कैंप भी लगाए
शाम चौरासी । Sant Sammelan : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश दिवस को समर्पित संत सम्मेलन का आयोजन यहाँ खेल स्टेडियम में किया गया। पद्मश्री संत निरंजन दास जी की अगुवाई में आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु रविदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। सम्मेलन के दौरान कीर्तन के माध्यम से गुरु रविदास जी की बाणी का प्रचार-प्रसार किया गया और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर मानव सेवा को समर्पित गतिविधियां भी करवाई गईं। मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विभिन्न बीमारियों की जांच कर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। इसके अलावा रक्तदान कैंप में सिविल अस्पताल के लिए युवाओं ने बढ़ चढ़ कर खून दान किया ताकि इमरजेंसी में लोगों की जान बचाई जा सके।

सम्मेलन में कई धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने विशेष रूप से शिरकत की। इनमें सी.के. जस्सी, नवदीप दकोहा, रमनदीप रोमी नसराला, संसार चंद ब्यास पिंड, अशोक हिब्बा, देविंदर, कैलाश, मनजीत जस्सी, बुग्गा काउंसलर, संत प्रदीप दास जी कठार, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रधान मोहिंदर सिंह संदर और संत जोगिन्दर दास जी वडाला माही शामिल रहे।
इसके अलावा संत गुरदीप गिर जी पठानकोट, लखविंदर सिंह गुरु रविदास आश्रम कडयाणा, संत राम दास असावड़े मेरठ, पूर्व विधायक पवन कुमार आदिया, संदीप सिकरी, मोहिंदर कौर जोश, बंटी, बलवंत राय काला और सरबजीत फत्तू एमसी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान धार्मिक वातावरण के बीच गुरु रविदास जी की बाणी और उनकी शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। आयोजन ने धार्मिक श्रद्धा के साथ-साथ सामाजिक सेवा और मानव कल्याण का संदेश भी दिया।










