---Advertisement---

Watermelon Adulteration : कैसे पता लगाएं तरबूज प्रदूषित तो नहीं

April 30, 2026 3:39 AM
Watermelon Adulteration : कैसे पता लगाएं तरबूज प्रदूषित तो नहीं
---Advertisement---

जालंधर। Watermelon Adulteration :कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि मुंबई में प्रदूषित तरबूज खाने से एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। हालाँकि इसकी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है फिर भी यह चिंता का विषय है क्योंकि यह हम सबकी सेहत से जुड़ा मसला है।

हम आम देखते, सुनते या फिर अख़बारों में पढ़ते हैं कि आज कल फल -सब्जियां जल्दी पका कर बेचीं जा रहीं जो सेहत को खराब कर रहीं। फलों को रंग वाला इंजेक्शन या फिर केमिकल लगा कर जल्दी पकाया जा रहा और साथ ही आम, पपीता और तरबूज जैसे फलों में रंग इंजेक्ट किए जा रहे ताकि लोगों को गहरा रंग दिखा भरमाया जा सके।

भारत में भी इस करप्शन को रोकना मुश्किल होता जा रहा है क्योंकि लोग लालच छोड़ नहीं पा रहे। इस सम्बन्ध में जब खाद्य और नुट्रिशन एक्सपर्ट डॉ अमर ज्योति शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि केमिकल मिलावट, या गलत तरीके से स्टोर करना भी अपराध है। “ज़्यादा तापमान, खासकर लू के दौरान, माइक्रोबियल ग्रोथ और टॉक्सिन बनने की प्रक्रिया को तेज़ कर देता है, जिससे गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

तरबूज़ों का दूषित होना डरावना क्यों है…
डॉ. शर्मा ने बताया कि तरबूज़ में पानी की मात्रा बहुत ज़्यादा (90% से ज़्यादा) होती है और इसका pH न्यूट्रल होता है। “ये दो बातें बताती हैं कि अगर तरबूज़ दूषित हो जाए, तो वह बैक्टीरिया के बढ़ने के लिए एक बेहतरीन माहौल कैसे बन जाता है। साल्मोनेला इन्फेक्शन, एशेरिकिया कोलाई इन्फेक्शन, या लिस्टेरियोसिस जैसे पैथोजेन गंभीर गैस्ट्रोएंटेराइटिस, सेप्सिस, या कई अंगों के काम न करने की समस्या पैदा कर सकते हैं, खासकर बुज़ुर्गों, बच्चों, या कमज़ोर इम्यूनिटी वाले लोगों में। “

इसके अलावा, केमिकल दूषित पदार्थों या टॉक्सिन को खाने से पूरे शरीर में ज़हर फैल सकता है, जिससे लिवर, किडनी और सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है, उन्होंने कहा, कई तरीके हैं जिससे पता लगाया जा सकता है कि फल रंगा हुआ तो नहीं जैसे :

  • जिन तरबूज़ों में दरारें, चोट के निशान, या छिलका खराब हो, उन्हें न खरीदें, क्योंकि इनसे माइक्रोब अंदर घुस सकते हैं।
  • ऐसे तरबूज़ न खरीदें जिनका रंग अजीब तरह से ज़्यादा लाल हो, जो छूने में चिपचिपे लगें, या जिनसे कोई अजीब सी बदबू आ रही हो।
  • एक आसान तरीका: तरबूज़ के गूदे को रुई से रगड़ें—अगर रुई पर कोई नकली रंग लग जाए, तो इसका मतलब है कि उसमें मिलावट की गई है।
  • तरबूज़ को काटने से पहले उसकी बाहरी सतह को हमेशा अच्छी तरह से धो लें, क्योंकि काटते समय सतह पर मौजूद बैक्टीरिया अंदर जा सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment