---Advertisement---

WORLD NEWS : यूक्रेन के जहाज पर हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत

July 20, 2026 4:29 PM
WORLD NEWS : यूक्रेन के जहाज पर हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत
---Advertisement---

नई दिल्ली। WORLD NEWS : 19 जुलाई की शाम को यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से निकलते समय एक जहाज़ पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और एक अन्य की हालत गंभीर है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

हमले के समय ‘एमवी गोल्डन लियो’ नाम के इस जहाज़ पर 17 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे।

मंत्रालय ने कहा, “यूक्रेन में हमारा मिशन स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है।” मंत्रालय ने जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल क्रू सदस्य के जल्द ठीक होने की कामना की।

भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाना और आम नागरिकों वाले क्रू को खतरे में डालना, या नेविगेशन और व्यापार की आज़ादी में बाधा डालना “निंदनीय है और इससे बचना चाहिए।”

यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि जहाज़ पर रूसी क्रूज़ मिसाइलों से हमला किया गया। उन्होंने इसे ब्लैक सी (काला सागर) में हफ़्तों से चल रही हिंसा के दौरान सबसे घातक हमला बताया।

यूक्रेन की नौसेना के अनुसार, रूस ने ‘गोल्डन लियो’ पर तीन क्रूज़ मिसाइलों से हमला किया, जिससे उसमें आग लग गई। यह गिनी-बिसाऊ के झंडे वाला जहाज़ था जो मक्का (कॉर्न) ले जा रहा था और इसके क्रू में भारत और सीरिया के लोग शामिल थे। यूक्रेन के सीपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि रात भर खोज और बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें नौ क्रू सदस्य और एक मैरीटाइम पायलट की मौत हो गई। जहाज़ के 17 क्रू सदस्यों में से आठ को बचा लिया गया।

हमले के समय जहाज़ पर 17 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे। LSEG डेटा के अनुसार, यह जहाज़ मुंबई स्थित ‘ओशन ग्रेस शिपिंग लिमिटेड’ का है।

ओडेसा क्षेत्र के यूक्रेनी गवर्नर ने कहा कि इस महीने अब तक रूसी हमलों में वहां 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, सोमवार को रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में एक बस पर यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए। हाल के हफ़्तों में दोनों पक्षों ने हमले तेज़ कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment