बक्सर । BIHAR NEWS : चोर या चोरों की हिम्मत की दाद दे सकते हैं। मामला ही ऐसा है। बिहार के बक्सर में पूरा का पूरा टावर गायब है। घटना का भी पता नहीं चलता अगर GTL इंफ्रास्ट्रक्चर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने थाने में नहीं बताया होता।
कंपनी ने लिखित शिकायत दी और आरोप लगाया कि 132 फुट का मोबाइल टावर, 15 kVA का जनरेटर और दूसरे टेलीकॉम इक्विपमेंट गायब हैं। हैरानी की बात है जब सब कुछ उतारा जा रहा था या यूं कहें कि पुर्जा पुर्जा अलग किया जा रहा था, किसी ने देखा ही नहीं। कोई शोर नहीं हुआ। सामान कैसे खेत से बाहर गया यह भी किसी को पता नहीं। बिना किसी लोकल का ध्यान खींचे सब कुछ आसानी से हो गया।
ETV भारत के मुताबिक, कंपनी के एक रिप्रेजेंटेटिव ने डुमरांव पुलिस स्टेशन में एक रिटन कंप्लेंट दी; हालांकि, ज़मीन के मालिक ने सवाल उठाए हैं। उसने कहा कि ठेका 2022 तक का ही लिया था। उसे भी कुछ नहीं पता।






