---Advertisement---

BANANA THIEVES : 45,000 केले के साथ 2 भारतीय युवक गिरफ्तार

June 14, 2026 3:32 PM
BANANA THIEVES : 45,000 केले के साथ 2 भारतीय युवक गिरफ्तार
---Advertisement---

नेपाल : BANANA THIEVES : उत्तर प्रदेश के 20 और 22 साल के दो भारतीय नागरिकों को बिना कस्टम ड्यूटी दिए नेपाल में लगभग 45,000 केले लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कस्टम वालों को समझ नहीं आ रहा कि इनका करना क्या है क्योंकि ज्यादा दिन पड़े रहे तो खराब हो जायेंगे। ट्रेनिंग के दौरान भी ऐसा बताया ही नहीं गया कि कुछ ऐसा बरामद हो तो करना क्या है।

युवकों को लगा होगा कि केला बेच कर वो अमीर बन सकता हैं पर पहले ही पकड़े गए। बरदिया जिले में एक रेड के दौरान, पुलिस को किराए के एक वेयरहाउस में रखे 3,790 दर्जन कच्चे केले मिले। अधिकारियों ने ऑपरेशन में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई दो पिकअप वैन और एक मोटरबाइक भी ज़ब्त की। ज़ब्त किए गए केलों की कीमत लगभग 2.78 मिलियन रुपये थी। इनसे कई तरह के प्रोडक्ट बनाये जाने थे पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment