---Advertisement---

Guru Ravidass के 650 वर्षीय प्रकाश पर्व के चलते जिले में लगाए जाएंगे 6.50 लाख पौधे

May 13, 2026 4:01 AM
के 650 वर्षीय प्रकाश पर्व के चलते जिले में लगाए जाएंगे 6.50 लाख पौधे
---Advertisement---

Guru Ravidass jayanti : ADC ने विभागों को पौधों की मांग और पौधे लगाने वाली जगह का विवरण 10 दिन में मांगे

जालंधर, 11 मई: Guru Ravidass jayanti : जिला प्रशासन द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 650 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित पूरे जिले में 6.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस संबंध में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी.ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रशासन द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 650 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित एक विशेष मुहिम शुरू की जा रही है, जिसके तहत पूरे जिले में 6.50 लाख पौधे लगाने का प्रोग्राम तैयार किया गया है। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) तेजदीप सिंह सैणी भी मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि इस मुहिम के अंतर्गत मिनी फॉरेस्ट, मेडिसिनल प्लांटेशन, फलदार और फूलदार पौधे लगाने के साथ-साथ टिंबर प्रजातियों के पौधे भी विभिन्न विभागों के पास उपलब्ध स्थानों पर लगाए जाएंगे। पौधे वन विभाग द्वारा सप्लाई किए जाएंगे और पौधे लगाने का काम करवाने तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी संबंधित विभाग द्वारा की जाएगी।

उन्होंने इस मौके पर विभिन्न विभागों को पौधों की मांग के साथ-साथ पौधे लगाने वाली जगह का पूरा विवरण 10 दिनों के अंदर भेजने के निर्देश भी दिए, ताकि पौधों की सप्लाई और उन्हें लगाने का काम समय पर पूरा किया जा सके।

meeting on celebrations

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंचायत विभाग द्वारा गांवों में उपलब्ध पंचायती जमीन पर जंगल भी लगाए जाएंगे, जिनकी देखभाल पंचायत द्वारा की जाएगी।

बैठक के दौरान वन मंडल अधिकारी द्वारा वृक्ष संभाल नीति 2024 के तहत सभी विभागों को सरकारी और अर्ध-सरकारी जमीन पर खड़े पेड़ों की गिनती/शुमारी करवाने के लिए भी कहा गया।

मौजूदा बैठक में सभी एस.डी.एम., वन मंडल अधिकारी जालंधर, फिल्लौर जरनैल सिंह, वन रेंज अधिकारी जालंधर हरगुरनेक सिंह, वन ब्लॉक अधिकारी गुरबख्श राम और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment