---Advertisement---

Vadodara Station : 24×7 डिजिटल रेलवे लाउंज, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

April 15, 2026 3:26 AM
Vadodara Station : 24x7 डिजिटल रेलवे लाउंज, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं
---Advertisement---

वडोदरा। Vadodara Station : रेलवे ने गुजरात का पहला 24×7 डिजिटल रेलवे लाउंज शुरू किया है। इसके लिए वडोदरा को चुना गया है। यह स्टेशन भारतीय रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यहाँ एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं दी गईं हैं। इस सुविधा में हाई-स्पीड Wi-Fi, वर्कस्टेशन, कॉन्फ्रेंस रूम, आराम करने के लिए पॉड, आधुनिक वॉशरूम और कैशलेस सेवाएं उपलब्ध हैं।

पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत विकसित Vadodara Station लाउंज यात्रियों के आराम को बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय रेलवे की नॉन-फेयर रेवेन्यू (किराए के अलावा होने वाली कमाई) की रणनीति को भी बढ़ावा देता है।

Vadodara station

अधिकारियों ने CCTV निगरानी और नियंत्रित प्रवेश के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता दी है, और इसके साथ ही इस्तेमाल के हिसाब से भुगतान (pay-per-use) की लचीली योजनाएं भी उपलब्ध कराई हैं। इस लाउंज के शुरू होने से वडोदरा की स्थिति एक प्रमुख ट्रांजिट हब के तौर पर और मजबूत हुई है, क्योंकि रेलवे पूरे भारत में स्टेशनों को आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाने पर जोर दे रहा है।

Jalandhar cantt station

याद रहे बहुत से स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है जैसे पंजाब के जालंधर कैंट सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ लगभग तैयार है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहाँ बनारस में तो पहले ही एस्कलेटर तक लगे हैं। गाज़ियाबाद से लेकर आज़मगढ़ तक कई स्टेशन अपग्रेड किये जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment